नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू योजना के तहत दो दिनी 'लाइफ स्किल' कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। समापन पर कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य वक्ता डॉ. मधुलता नयाल ने क्रोध प्रबंधन, 'हिडन बैगेज' और बचपन के भावनात्मक उपचार पर सत्र लिए। उन्होंने 'वॉटर बॉटल एक्टिविटी' के जरिए सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। यहां प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. नीलू, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. हेम जोशी, डॉ. प्रभा पंत, डॉ. दिव्या पांगती आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.