आगरा, अप्रैल 24 -- शमसाबाद रोड स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम अवर पावर, अवर प्लेनेट थीम पर आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा, वाइस चेयरमैन युवराज राणा और प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने पौधारोपण कर किया। छात्रों ने पर्यावरण बचाओ लघु नाटिका और पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने वेस्ट मटेरियल से कलाकृतियां बनाकर रिसाइकिलिंग का संदेश दिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय ने छात्रों को प्लास्टिक त्यागने और कचरा प्रबंधन की सीख दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.