छात्रों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी
दुमका, मई 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को राजकीय 2 जिला स्कूल दुमका के सभागार में एक महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से सभी वक्ताओं के विचारों को सुना और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- यातायात न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.