नैनीताल, दिसम्बर 8 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सोमवार को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को आविष्कारों, रचनाओं और ब्रांडों की कानूनी सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी और उन्नत जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का आयोजन कुविवि के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट (आईपीआर) सेल की ओर से किया गया। समन्वयक प्रो. वीना पांडे ने बताया कि इस ऑनलाइन संगोष्ठी में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता प्रो. एचएस चावला, सेवानिवृत्त प्रोफेसर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि बौद्धिक संपदा अधिकार न केवल आविष्कारों और रचनाओं बल्कि ब्रांडों को भी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.