रांची, मार्च 1 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी स्थित संत जगत ज्ञान पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव उदयन 2026 रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विद्यालय के सचिव डॉ पंकज राज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मौके पर डॉ पंकज राज ने कहा कि अच्छी शिक्षा छात्रों को सफलता के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। मुख्य अतिथि डॉ. एसके सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ दिवाकर कुमार, चंदन प्रजापति, गौरव मोदी, तपेश्वर केशरी, प्राचार्या जसमंती देवी, डॉ अजय राज और संदीप राज ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ एनके मेहता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में छात्र-छात्राओं...