मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम व जेनेसिस मुरादाबाद की ओर से सोमवार को पंचायत भवन में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर गाइडेंस का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि, क्षमता और कौशल के अनुरूप सही करियर देना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. सीए नितिन अग्रवाल व कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह रहे। इस मौके पर नीरज विनोद खन्ना, जेपी सिंह, शरमिताभ सिन्हा, डॉ. वीके सिंह, इंद्रजीत सिंह, डॉ. मंजेश राठी, डॉ. गौरव कुमार, जसवीर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...