आगरा, जनवरी 29 -- नगर निगम छत्ता जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 01 के चक्की पाट क्षेत्र में गुरुवार को स्वच्छता जागरूकता के उद्देश्य से कम्युनिटी ट्रिगरिंग कार्यक्रम सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्रों को चार प्रकार के सोर्स सेग्रीगेशन (कचरा पृथक्करण) की जानकारी दी गई। आईईसी टीम ने बताया कि यदि कचरे का सही तरीके से पृथक्करण और निष्पादन नहीं किया जाता है तो इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और कई प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। टीम द्वारा छात्रों को कूड़ा खुले में फेंकने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया। आईईसी टीम ने चार प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...