भागलपुर, अप्रैल 5 -- कहलगांव प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग खुटहरी में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्रों को आग लगने एवं बिजली के झटके से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए। प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने गर्मी के मौसम में आग लगने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि फूस के घरों और खेतों में आग से बचाव के लिए आसपास टैंकर, ड्रम या बाल्टी में पानी भरकर रखना चाहिए। साथ ही कपड़ों में आग लगने की स्थिति में 'रुको, लेटो और लुढ़को' सिद्धांत अपनाने की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.