आगरा, दिसम्बर 5 -- द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) में 'उड़ान' थीम पर आधारित वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिन्दर सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों के सपनों को ऊंची उड़ान देने का संदेश दिया। साथ ही पढ़ाई का महत्व भी समझाया। इसके बाद मार्च पास्ट में अल्टीयस, सीटियस, फोर्टियस व मैग्नस हाउस ने अनुशासन और तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। उप प्रधानाचार्य वरुण कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेल की शपथ दिलाई। 100-200-400 मीटर दौड़, रिले, शॉट पुट के साथ हूला हूप रेस, हर्डल रेस, जुम्बा व योग प्रस्तुति ने माहौल को रंगीन बना दिया। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीट्स व मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष ब्लेजर व मेडल देकर सम्मानित किया गया। सीटियस हाउस ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.