छात्रों को दिया फर्स्ट एड बॉक्स का प्रशिक्षण
गौरीगंज, जुलाई 27 -- अमेठी। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बालापुर में फर्स्ट एड बॉक्स के उपयोग एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में छात्रों को दुर्घटना या आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बच्चों को चोट लगने, कटने, खरोंच आने, जलने तथा अन्य सामान्य आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार करने की विधि बताई। फर्स्ट एड बॉक्स में उपलब्ध बैंडेज, कॉटन, एंटीसेप्टिक, गॉज, मेडिकल टेप और अन्य आवश्यक सामग्री के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.