छात्रों को दिया गया प्रगति पत्र व पदक
अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर के कुचेरा बाजार स्थित डीडी पब्लिक स्कूल में प्रगति पत्र एवं पदक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र और पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मौके पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास पटवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, दीपक मिश्रा, प्रबंधक पुरुषोत्तम दास पटवा, सह-प्रबंधक सावित्री देवी, प्रधानाचार्य विशाल पटवा, व्यवस्थापक अमित पटवा, बृजेश पांडे मौजूद रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.