नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े का शनिवार को समापन हुआ। इस छह दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इको-प्रिंटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र की संचालक डॉ. किरन तिवारी ने बताया कि प्रतिभागियों को प्राकृतिक रंगों से कपड़ों की रंगाई, डिजाइनिंग और मार्केटिंग के गुर सिखाए गए। साथ ही, उन्हें महिला कानूनों और हस्तशिल्प की जानकारी भी दी गई ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.