कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट की ओर से अर्मापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 में कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने छात्रों को होटल मैनेजमेंट से जुड़ी कॅरियर की राह दिखाई। होटल प्रबंधन में रोजगार, उद्यमिता और अंतर्राष्ट्रीय अवसरों की जानकारी दी। सहायक निदेशक एवं शेफ सिद्धार्थ सिंह ने किचन से जुड़ी महत्वपूर्ण माइनर स्किल्स के बारे में बताया। विभिन्न प्रकार के सैंडविच बनाकर लाइव डेमोस्ट्रेशन भी दिया। सहायक प्राध्यापक अरविंद चौहान ने मिक्सोलॉजी की मूल तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर सैंडविच एवं मॉकटेल्स तैयार कराए। अंत में केवी के प्रधानाचार्य एसकेएल वर्णवाल ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...