छात्रों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
रुडकी, अगस्त 29 -- रुड़की, संवाददाता। चंद्रशेखर स्कूल में शनिवार को डॉ. संगीता अग्रवाल ने छात्रों को दांतों की उचित देखभाल, नियमित ब्रश करने, सही खान-पान और दांतों को स्वस्थ रखने के आवश्यक उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ दांतों के लिए दिन में दो बार ब्रश करने तथा नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने दंत स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। डॉ. संगीता अग्रवाल ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्हें दांतों की स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए चंद्रशेखर स्कूल के विद्यार्थी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.