रुडकी, अप्रैल 3 -- मदरहुड विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की ओर से रीसेंट एडवांसेज इन कंप्यूटेशनल साइंसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर दो दिवसीय गोष्ठी की गई। इसका शुभारंभ कुलपति नरेंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक अनुप्रयोग और शोध कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। डॉ. संजीव कुमार जोशी, डॉ. एलएन ठकुराल और डॉ. एमजीएच जैदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करछात्रों को आधुनिक शोध और उभरती तकनीकों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.