देवघर, मार्च 9 -- मध्य विद्यालय कल्याणपुर देवघर में सोमवार को इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी एटदरेट 627 127) परियोजना अंतर्गत आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास की वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में देवघर एवं जामताड़ा जिले के डिजिटल एजुकेशन फैसिलिटेटर अमित कुमार सिन्हा, बरुण कुमार, क्लस्टर कोऑर्डिनेटर सूर्य कांत सिंह, जीतेन्द्र कुमार, सुमित कुमार राय, कन्हैया मंडल व आशीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समीक्षा बैठक में देवघर अनुमंडल के पांच प्रखंड देवघर, देवीपुर, मोहनपुर, सारवां एवं सोनारायठाढ़ी के 91 मध्य विद्यालयों में पिछले एक वर्ष के दौरान आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से संचालित कक्षाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षण की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.