बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय। डीएम के निर्देश पर शनिार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम उत्क्रमित हाई स्कूल, तिलरथ (तेघड़ा प्रखंड में किया गया। डीआरसीसी प्रबंधक मृत्युंजय देव ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कॅरियर काउंसलर रवि कुमार तथा आनंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कुल 46 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.