रिषिकेष, जनवरी 2 -- नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर, कोटी के छात्र-छात्राओं को केशवपुरी स्थित एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को कचरा प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि घरों से निकलने वाले कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करना कितना जरूरी है। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने से न केवल कचरे की मात्रा कम होती है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता। छात्रों को जैविक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई, ताकि वे इसे अपने घर और विद्यालय में अपना सकें। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि बच्चों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की ज...