छात्रों को जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले विज्ञान संकाय के 12वीं के छात्रों को जेईई और नीट के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। यह आवासीय कोचिंग कार्यक्रम एक वर्ष का है। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक, छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन दिसंबर 2026 में होने वाले 'जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट 2027' के जरिए किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को एक साल तक निशुल्क कोचिंग, मुफ्त खाना और रहने की सुविधा मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने बताया है कि यह कार्यक्रम एक गैर सरकारी संस्था की ओर से चलाया जाएगा। इसमें मौजूदा शैक्षणिक सत्र में सरकारी या सहायता प्राप्त स्कूलों में 12वीं विज्ञान संकाय में पढ़ रहे मेधावी और पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं। चय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.