लखनऊ, मार्च 14 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद सीएचसी में स्कूली बच्चों को निशुल्क चश्मा वितरण कर आंखों में होने वाली ग्लूकोमा बीमारी के प्रति जागरुक किया गया। सीएचसी पर दिव्यांशी, शिवानी, शालू पाल, रीतू अंशिका, अभिलाषा आदि छात्राओं को चश्मा दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आमतौर पर आंखों के ऊपर बढ़े हुए दबाव की वजह से यह होता है। शुरूआती चरणों में कम दिखना, आंखों या सिर में दर्द होता है। 50 साल से अधिक आयु के लोगों या शुगर वाले मरीजों को अधिक खतरा रहता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. प्रतिमा, डॉ. राकेश कुमार दिवाकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.