कोलकाता, अक्टूबर 25 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए कहा कि छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए हर साल कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि उन्हें ''कॉकरोच जैसी बुराइयों'' के प्रभाव से दूर रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों में राष्ट्रवाद की भावना जगाने के लिए हर साल सभी शिक्षण संस्थानों में तीन दिवसीय भाषण, क्विज और वाद-विवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ''कॉकरोच, खटमल और 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' जैसी बुराइयां - जो कोरोना वायरस की तरह फैलने की कोशिश कर रही हैं - उन पर 'हिट' (कीटनाशक) का छिड़काव करने की जरूरत ही नहीं पड़ती (अगर उन्होंने फैलने की कोशिश न की होती)।'' वामपंथी दलों, और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस...