रांची, अगस्त 13 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस जांच से ध्यान भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक रूप देने का आरोप लगाते हुए मंत्रीगण भूल गए कि इन्हीं छात्रों और उनके परिवार के वोट से ये जीतकर आज सत्ता में बैठे हैं। संदीप वर्मा ने कहा कि जेपीएससी के चेयरमैन सहित तीनों सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में पूरा आयोग भंग है तो सवाल है कि ऐसे में चौदहवीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करने की कार्रवाई के लिए छात्रों को कितना इंतजार करना होगा। वर्मा ने कहा कि सरकार को कैबिनेट बुला चौदहवीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लेना चाहिए और राज्यपाल से इसकी अनुमति प्राप्त कर छात्रों की मांग पूरी करनी चाहिए। संदीप वर्मा ने मांग की, कि जो छात्र अस्पत...