खगडि़या, दिसम्बर 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन करते हुए एमबीबीएस प्रथम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को चिकित्सा परंपरा के अनुरूप श्वेत-कोट पहनाकर हिप्पोक्रेटिक ओथ (चिकित्सकीय शपथ) दिलाई गई। यह शपथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उमाशंकर सिंह ने दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान छात्रों को मरीजों की गोपनीयता बनाए रखने, बिना किसी प्रकार की हानि पहुँचाए तथा बिना भेदभाव के जीवनभर सेवा-भाव से चिकित्सा करने का संकल्प दिलाया गया। बताया जा रहा है कि इस वर्ष एनएमसी द्वारा कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता प्रदान की गई है। एस.एल.सी. मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में अब तक डेढ़ सौ से अधिक चिकित्सक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. ज्ञान भूषण,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.