छात्रों को कानूनी अधिकारों के बारे में बताया
गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), 2012 के बारे में विशेष जागरुकता कार्यशाला और शिविर लगाए गए। इसमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, बाल सुरक्षा उपायों, गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम के पैनल अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों तथा शिकायत प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक, आत्मविश्वासी और सशक्त बनाना है। यह भी पढ़ें- सामाजिक कुरीतियों से दूर रहे छात्र-छात्राएं: डीएलएसए बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.