मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी,हिटी। उत्क्रमित उच्च विद्यालय महम्मदपुर के चालिस छात्रों को शिक्षा दीक्षा परिभ्रमण योजना के तहत प्रधानाध्यापक रमाकांत झा के नेतृत्व में बेनीपट्टी के एक निजी स्कूल में भ्रमण कराया गया। छात्रों को विद्यालय के अलावे बाहरी ज्ञान से अवगत कराया गया। मौके पर कृष्ण कुमार, महादेव कुमार मिश्रा, जूली कुमारी आदि शिक्षक एवं शिक्षिका मौजूद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...