प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज। रसोई गैस की किल्लत के कारण सलोरी क्षेत्र में छात्रों की बैठक हुई। जिसमें सभी ने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपजे संकट पर हस्तक्षेप की बात रखी। साथ ही कहा कि संविधान में इसके लिए व्यवस्था है। छात्रों ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति न होने से वो परेशान हो रहे हैं। प्रशासन सुनिश्चि कराए कि उन्हें गैस कनेक्शन मिले। जिससे छात्र पढ़ाई कर सकें। इस दौरान रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोआर्डिनेटर राजेश सचान, लाला राम सरोज, प्रदीप सिंह, आरबी पटेल, युवा मंच के अर्जुन प्रसाद, संजय सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.