कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के शिक्षा विभाग ने अकैडलर्न संस्था के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर आधारित एक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया। द एआई एनहैंस्ड एजुकेटर थीम पर आयोजित कार्यशाला में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एआई प्रज्ञा मिशन की नोडल अधिकारी डॉ. अंशु सिंह ने बताया कि विवि का लक्ष्य छात्र-छात्राओं को एआई का उपयोगकर्ता और विभिन्न मंच विकसित करने में सक्षम बनाना है। विवि ने डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और एआई से जुड़े कई प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले भी आयोजित किए हैं। अकैडलर्न संस्था के संस्थापक अच्युत सिंह ने जानकारी दी। ईशान सिंह ने एआई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. गोपाल सिंह और संचालन डॉ. रत्नेश मिश्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...