मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में मंगलवार को इंडस्ट्री 4.0 विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन आईआईआईएलएम विश्वविद्यालय हरियाणा एवं आईक्यूएसी के सहयोग से किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार ने की।कार्यशाला में आईआईआईएलएम विवि के प्रो. ललित कुमार जिंदल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और ऑटोमेशन के आधुनिक स्वरूप और उनके बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर आईआईआईएलएम के रूबिन कुमार के अलावा डॉ. मकबूल, डॉ. आर.एन. ओझा, डॉ. श्रुति, डॉ. ललित किशोर, डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. आलोक, डॉ. भगवान, डॉ. कृतिका एवं डॉ. प्रियंका गोल्टू मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.