बिजनौर, अप्रैल 3 -- बिजनौर। किरतपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल हकीकतपुर प्रयाग में वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया । कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपहार व रिजल्ट कार्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। वहीं विद्यालय के बच्चों ने भी मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक अनुज कुमार शर्मा ने नव प्रवेशित छात्रों का तिलक कर मिठाई खिलाकर पुष्प वर्षा की। उन्होंने विद्यालय को अनुशासित खूबसूरत तथा उपलब्धियां से पूर्ण बताकर संपूर्ण स्टाफ की सराहना की। अंत में सभी छात्रों को मिष्ठान वितरण कर नए सत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रण लिया गया। बता दें कि हकीकतपुर प्रयाग का यह विद्यालय जनपद में अपने अनुशासन व उपलब्धियां के लिए जाना जाता है। गत वर्ष 2025-26 में विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.