छात्रों को उद्यमिता और नवाचार को किया प्रेरित
रुद्रपुर, मई 15 -- रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल में 'एक मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन' विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और व्यावहारिक समस्या-समाधान की सोच विकसित करना था। मुख्य वक्ता विकसित भारत लीडर पीएमओ प्रियंका शर्मा एवं ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही ने छात्रों को मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र के अपने अनुभव साझा करते हुए बड़े सपने देखने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। यहां विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.