गुड़गांव, अप्रैल 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईटी चार-पांच चौक पर एक कार से 282 ई-सिगरेट बरामद की हैं। इस दौरान राघव कोहली नामक युवक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया, जो एनआईटी-5 क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। उन्होंने तुरंत क्राइम ब्रांच को सूचना देकर मौके पर बुलाया और संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह भी पढ़ें- धूम्रपान करते वायरल वीडियो पर सीडीपीओ ने लिया संज्ञान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में मामला दर्...