नैनीताल, अप्रैल 8 -- कैलाश नेगी, बेतालघाट। शहीद श्री खेमचंद डॉर्बी डिग्री कॉलेज बेतालघाट में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को इंटर्नशिप पोर्टल में पंजीकरण की प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने कहा कि कार्यशाला युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नोडल अधिकारी डॉ. इप्सिता सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत इंटर्नशिप के महत्व बताया। कहा, इस योजना के तहत छात्र-छात्राओं को 6 से 9 माह तक प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। जिसमें उन्हें 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संबंधित कंपनियों में नियमित रोजगार मिलने की भी संभावना ...