आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़। शहर के एलवल स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में शनिवार को अग्निशमन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और साइबर सेट की पुलिस ने संयुक्त रूप से मॉकड्रील कर छात्रों को जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं को आग से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के तरीके बताएं। विद्यालय में आग लगने के बाद स्कूल बिल्डिंग से सुरक्षित निकलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी तुरंत नजदीक पुलिस स्टेशन या फायर स्टेशन पर दें। आग लगने के बाद घबराए नहीं। इससे पहले अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल के तहत कृत्रिम आग लगाकर छात्रों को इससे निपटने का गुर बताया। इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक शर्मा, कर्मचारी नीरज दूबे, उप निरीक्षक (यातायात) जयशंकर सिंह, उप न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.