छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी गई
श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। अग्निशमन विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को आग से सुरक्षा के गुर सिखाए गए। अग्निशमन अधिकारी ने फायरमैन मनीष कुमार व सौरभ मौर्य के साथ विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों सहित विद्यालय स्टाफ को आपात स्थिति में त्वरित व सुरक्षित प्रतिक्रिया देने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को आग के प्रकार, उनके कारणों तथा उनसे बचाव तथा नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- शहर के होटलों व नर्सिंग होम में आग से बचाव व सुरक्षा के उपाए बताए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.