सीतापुर, अप्रैल 18 -- रेउसा। रेउसा स्थित श्री रघुनाथ जी एकेडमी में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य अतिथि एडवांस रिसर्च इंस्टीट्यूट अमेरिका के वैज्ञानिक बलराम सिंह शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने जीवन के अनुभव साझा किए। बलराम सिंह ने छात्रों को परिश्रम, अनुशासन और निरंतर सीखने का महत्व समझाया। उनके उद्बोधन से छात्रों में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा का संचार हुआ। विद्यालय के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस चतुर्वेदी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रभात त्रिवेदी, शिवम मिश्रा समेत विद्यालय के शिक्षक शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अचीवर्स डे में मेधावियों का सम्मान, छात्रों में दिखा उत्साह यह भी पढ़े...