नोएडा, फरवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी कॉलेज के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि भारतीय महिला राष्ट्रीय वॉलीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर भाटी रहीं। उन्होंने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, फिटनेस, टीमवर्क और दृढ़ता के महत्व पर बल दिया। छात्रों ने बढ़चढ़ कर मैराथन में भाग लिया। इसे रन फॉर एजुकेशन कार्यक्रम का नाम दिया गया। इसके अलावा रोटरी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्रों, सदस्यों और कर्मचारियों की भागीदारी रही। इस दौरान 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कॉलेज में पुस्तक मेला भी लगा। इसमें 20 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.