फरीदाबाद, मई 11 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान, उभरती तकनीकों और नवाचार आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार ने विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों का पंजीकरण इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों को जारी पत्र में कहा गया है कि नई दिल्ली स्थित इंडिया स्पेस लैब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को अंतरिक्ष विज्ञान एवं अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.