नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- निखिल पाठक दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में छात्रों के निजी पीजी, किराए के फ्लैट और निजी हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में छात्रों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और नियमित सुरक्षा जांच की व्यवस्था करने की मांग की गई है। छह सितंबर को हुए हादसे में पांच छात्रों समेत सात लोगों की मौत हुई थी। पीजीडीएवी कॉलेज के दूसरे वर्ष के छात्र शिवांश कालिया ने अधिवक्ता आशु बिधूड़ी के माध्यम से याचिका दायर की है। इसमें कॉलेज, यूनिवर्सिटी और प्रमुख छात्र और कोचिंग केंद्रों के स्तर पर स्टूडेंट एकोमोडेशन एडवाइजरी एंड मॉनिटरिंग कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में विश्वविद्यालयों के हॉस्टल सीमित हो...