छात्रों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए 15 से चलेगा हस्ताक्षर अभियान
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी की बैठक बजरंग नगर स्थिति अवध्या क्लासेस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश भारती ने तथा संचालन सचिव देवेंद्र कुमार ने किया। बैठक में कोर कमेटी ने जेजे कॉलेज समेत कोडरमा जिले के सभी कॉलेजों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से हटाकर जे.सी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि निर्णय निरस्त होने तक आंदोलन को लोकतांत्रिक और सकारात्मक तरीके से जारी रखा जाएगा। समिति के संरक्षक रामरतन अवध्या ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी और जीती जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जेजे कॉलेज बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि समिति लगातार उच्च स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों को छात्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.