जौनपुर, अप्रैल 8 -- जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ और छात्रों के स्वागत के साथ मंगलवार को हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और शिक्षकों ने रोली, चंदन तथा पुष्प वर्षा के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कहा कि बच्चों का पहला दिन बहुत खास होता है। बच्चे अच्छे अंकों के साथ पढ़ाई करें और अच्छे अंक हासिल करते हुए योग्य नागरिक बनें इसके लिए विद्यालय का पूरा प्रयास है। उन्होने कॉलेज की उपलब्धियों को भी विस्तार से गिनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...