छात्रों के सुझाव सरकारी नीतियों में शामिल किए जाएंगे: धामी
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं की ओर से दिए गए सुझावों को सरकारी नीतियों में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने "मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन" पोर्टल की शुरुआत की। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए "मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण" विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी शुरू की गई। यह जानकारी उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। सरकार के मुताबिक, प्रदेश के 2,828 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 और 12 के तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।छात्रों ने खेल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.