छात्रों के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस में रोष
बागेश्वर, जुलाई 22 -- बागेश्वर। दिल्ली के जंतर-मंतर जंतर-मंतर पर देश के छात्रों के साथ हुई अभद्रता और लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी पार्क के निकट धरना-प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कतई नहीं बख्या जाएगा। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद गार्ग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गरुड़ मार्ग स्थित गांधी पार्क पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांग रखने वाले छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार और लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.