छात्रों के साथ संवाद से प्रयागराज में लोजपा फूंकेगी चुनावी बिगुल
प्रयागराज, अगस्त 26 -- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज प्रयागराज से करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान यहां छात्रों और 'जेन जी' के युवाओं के साथ संवाद करेंगे। इसके साथ ही किसान, एनजीओ और सामाजिक संगठनों के बीच भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बाद चिराग पासवान के छात्रों के साथ संवाद की तैयारी पार्टी ने शुरू कर दी है। यह जानकारी लोजपा के प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने बुधवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि सितंबर से 'नव संकल्प महासभा' के तहत पार्टी की बड़ी जनसभाएं शुरू होंगी। यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने पूरी टीम बदल दी, LJP-R की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनी, सभी प्रदेश अध्यक्ष ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.