अहिल्यानगर, जुलाई 23 -- सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में गुरुवार को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दो घंटे का 'मौन आंदोलन' (चुप रहकर विरोध) किया। इस दौरान वे काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू भी निकल आए। जिसका वीडियो वायरल हो गया। अन्ना हजारे ने शहर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर लगी महात्मा गांधी की मूर्ति के पास सुबह 11 बजे अपना 'मौन आंदोलन' शुरू किया था, और दो घंटे बाद दोपहर 1 बजे इसे खत्म कर दिया। मौन आंदोलन पूरा होने के बाद वे उसी जिले में स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि के लिए रवाना हो गए।'पूरी सरकार नहीं गिर जाएगी' 'मौन आंदोलन' खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए अण्णा हजारे ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की ...