अररिया, जुलाई 25 -- अररिया,निज संवाददाता दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों तक जारी छात्र आंदोलनों के समर्थन में अब वामपंथी और युवा संगठन भी पुरजोर तरीके से सड़क पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े युवाओं और छात्रों ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां, बैनर और सरकार विरोधी नारे लिखे पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।यह मार्च अररिया बस स्टैंड से निकल कर महावीर नगर, तेरापंथ भवन,रेलवे स्टेशन रोड होते हुए चांदनी चौक पहुंचा।यहां नुक्कड़ सभा आयोजित कर छात्र व युवाओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ पर कई गंभीर आरोप लगाये। यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के खिलाफ एआईवाईएफ-एआईएसएफ का प्रदर्शन एआईवाईएफ के सचिव मो वदूद आलम ने कहा कि जब तक लाखों युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे इस खिल...