जौनपुर, जुलाई 24 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बरसठी ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव और विधानसभा उपाध्यक्ष रोहित दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार सरोज को सौंपा। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस की बर्बरता की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों का उत्पीड़न तत्काल रोका जाए। यह भी पढ़ें- दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा सपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से ...