फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, सरसमल। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने फरीदाबाद में प्रदर्शन किया। सेक्टर-12 से लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के सहप्रभारी जितेंद्र बघेल समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- दिल्ली प्रदर्शन ::: दिल्ली धरने के बाद देशभर में सियासी टकर...