छात्रों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन क्रांति
रुडकी, जुलाई 21 -- लक्सर, संवाददाता। भाकियू क्रांति अराजनीतिक ने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। यूनियन ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भाकपा माले ने किया मार्च यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक के विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.