मुंबई, जुलाई 23 -- Maharashtra Bandh: वंचित बहुजन आघाड़ी ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के पक्ष में गुरुवार को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है। वीबीए अध्यक्ष और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने आज यहां प्रेस वार्ता में बताया कि वामपंथी राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और कोचिंग सेंटरों ने बंद का समर्थन किया है।क्या खुला रहेगा, क्या बंद बंद के समर्थन में कुछ क्षेत्रों ऐच्छिक रूप से कुछ दुकानें और बाजार बंद रह सकते हैं। हालांकि, इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। खबर है कि इस दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सामान्य रूप से चल सकता है। हालांकि, अगर प्रदर्शन होता है तो यातायात व्यवस्था, रोड ब्लॉक जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।क्यों बुलाया बंद उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार छात्र आंदोलनों से इतनी डरी हुई है...