बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- छात्रों के सपनों को पंख देतl हैं प्रतिस्पर्धाएं : शिक्षाविद सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा फोटो : बिहारशरीफ स्टूडेंट्स : शहर के टाउन हॉल में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। बच्चों के जीवन में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वही उनके सपनों को दिशा और व्यक्तित्व को पहचान देती है। जब विद्यालय प्रतिभाओं को मंच देता है, तो बच्चों का आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। शिक्षाविद आशीष रंजन और शशिभूषण ने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं है, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का समन्वय है। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक ...